2024 के चुनाव से पहले 'युवा ब्रिगेड' तैयार करने में जुटी भाजपा, BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी

नई दिल्ली। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। यही कारण है कि तमाम पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले ले रही है।
अब भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा ब्रिगेड़ तैयार करने में जुटी है और इसके लिए मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर युवा मोर्चा में कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अन्य कई युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री सहित कई पद दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :- अब 'नेगेटिव' वातावरण को 'पॉज़िटिव' करने में जुटेंगे BJYM कार्यकर्ता, शुरू हुआ 'आशावादी भारत अभियान'
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की सहमति से @BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। pic.twitter.com/WlKXgZsfe7
— BJP (@BJP4India) July 14, 2021किसे क्या बनाया गया?
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची बुधवार (14 जुलाई) को जारी की गई है। इसके अनुसार, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अन्य नेताओं व विधायकों को भी युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी दी गई है। यहां देखिए पूरी सूची..
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष :- अनूप कुमार साहा (पश्चिम बंगाल), मधुकेश्वर देसाई (महाराष्ट्र), मनीष सिंह (बिहार), अर्पिता अपराजिता बड़जेना (ओडिशा), राम सतपुते (महाराष्ट्र), अभिनव प्रकाश (उत्तर प्रदेश) और नेहा जोशी (उत्तराखंड)।
यह भी पढ़ें :- बड़े बदलाव की तैयारी में कांग्रेस, संसद में पार्टी की कमान संभालेंगे राहुल, तो कमलनाथ हो सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष
राष्ट्रीय महामंत्री :- राजू बिष्टा (पश्चिम बंगाल), रोहित चहल (दिल्ली) और वैभव सिंह (उत्तर प्रदेश)।
राष्ट्रीय मंत्री :- श्याम राज (केरल), शहजादी सैय्यद (तेलंगाना), रवि भगत (छत्तीसगढ़), तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (दिल्ली), गौरव गौतम (हरियाणा), अरुण ज्योति हजारिका (असम) और निन्थोंजम मौगपोकंगंबा (मणिपुर)।
कोषाध्यक्ष :- साई प्रसाद (तेलंगाना)
कार्यालय प्रभारी :- विनीत त्यागी (दिल्ली)
मीडिया प्रभारी :- अमनदीप सिंह (चंडीगढ़)
सोशल मीडिया प्रभारी :- कपिल परमार (हिमाचल प्रदेश)।
पॉलिसी एवं रिसर्च :- वरुण झावेरी (गुजरात)।
तेजिंदर बग्गा ने पीएम मोदी और अमित शाह को दिया धन्यवाद
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी देेते हुए राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर तेजिंदर बग्गा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "माननीय @narendramodi जी , @JPNadda जी, @AmitShah जी, @blsanthosh जी एवं @Tejasvi_Surya जी का मुझे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाने पर हार्दिक धन्यवाद"।
माननीय @narendramodi जी , @JPNadda जी , @AmitShah जी, @blsanthosh जी एवं @Tejasvi_Surya जी का मुझे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाने पर हार्दिक धन्यवाद
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) July 14, 2021