खत्म हुआ इंतजार, सामने आई प्रियंका के जेठ जो जोनस की शादी की पहली तस्वीर, शाही शादी में ऐसे नजर आया कपल

खत्म हुआ इंतजार, सामने आई प्रियंका के जेठ जो जोनस की शादी की पहली तस्वीर, शाही शादी में ऐसे नजर आया कपल

Joe Jonas and Sophie Turner wedding: जो जोनस Joe Jonas और अभिनेत्री सोफी टर्नर Sophie Turner दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra के जेठ जो जोनस Joe Jonas और अभिनेत्री सोफी टर्नर Sophie Turner दूसरी बार शादी Joe Jonas and Sophie Turner wedding के बंधन में बंध गए हैं। अब इनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, इस तस्वीर जो जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में वह अपनी पत्नी सोफी के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रहे है। व्हाइट गाउन में सोफी और ब्लैक सूट में जो काफी जंच रहे हैं।

 

तस्वीर शेयर करते हुए जो ने लिखा, 'Mr and Mrs Jonas'। यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि इससे पहले जो जोनस और सोफी ने अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने सीक्रेट शादी की थी लेकिन शादी का एक वीडियो जो के दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। यहां तक की जो जोनस के माता—पिता को भी इनकी शादी के बारे में इंटरनेट से ही पता चला था। इसके बाद दोनों ने पूरे रीति—रिवाज के साथ दोबारा शादी करने का फैसला लिया।

अब जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई। बता दें कि जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था।

प्रियंका को मिली दो प्यारी बहनें, पति निक जोनस को लेकर कह गई कुछ ऐसा, किसी को नहीं हो रहा यकीन

'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का ट्रेलर रिलीज, ले जाएगा जंगल की रोमांचक सैर पर

'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम': भारत में रिलीज से पहले चीन ने किया ऐसा काम, हो सकता है भारी नुकसान

शादी के बाद प्रियंका ने पहली बार पहनी ऐसी ड्रेस, देखते रह गए निक, वायरल हो रहा नया लुक

प्रियंका से भी ज्यादा शाही शादी करेंगे उनके जेठ, इस महल में होगा कार्यक्रम, 1 रात का खर्चा जान उड़ जाएगा होश

+4

'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने होस्ट की पूल पार्टी, प्रियंका और निक भी दिखे मस्ती के मूड में